फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कृमि मुक्त अभियान चलाएगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को डी-वॉर्मिंग टैबलेट देने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एलबेंडाजोल टैबलेट स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा घर-घर जाकर उन बच्चों को भी दी जाएगी जो स्कूल नहीं जाते हैं। इस अभियान का उद्देश्य 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को इसमें शामिल करना है।
विज्ञापन

अभियान के तहत विभाग ने करीब 90 हजार बच्चों को दवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस सिलसिले में जिला उपायुक्त के पर्यवेक्षण में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसके बाद आज इंटर-डिपार्टमेंटल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की सीएमओ डॉ. विधि भटियाल ने कहा कि इस प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीडीपीओ, आईसीडीएस विभाग के प्रतिनिधि तथा शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि बच्चों को दवा किस प्रकार देनी है, रिपोर्टिंग कैसे करनी है और अभियान को लेकर जागरूकता कैसे फैलानी है, ताकि कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से सफल बनाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने के लिए एल्बेंडाजोल दवा दी जाएगी। यह दवा बच्चों के पेट में मौजूद कीड़ों को खत्म करने में सहायक होती है और साल में दो बार निशुल्क प्रदान की जाती है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें