फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ज्यौड़ियां पुलिस ने संदिग्ध को लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। गांव तरोटी के नजदीक शुक्रवार शाम पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा। उसकी पहचान अशरफ निवासी मोगा पंजाब के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह भगवा रंग के कपड़े पहनकर गांव तरोटी में जड़ी-बूटियां बेच रहा था। उस पर गांव के लोगों को शक होने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने गांव तरोटी में पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी खुद को हिंदू बता रहा है और नाम अशरफ बता रहा है। ज्यौड़ियां पुलिस ने संदिग्ध की जांच करने के लिए उसके परिजनों और पहचान के लोगों से भी संपर्क किया है। खबर लिखे जाने तक संदिग्ध पुलिस हिरासत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें