फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में डेढ़ करोड़ से बनेगा नाला, लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
ड्रेनेज का नींव पत्थर रखते हुए विधायक और अन्य - फोटो : samba news
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस परियोजना के तहत विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने नए नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि यह नाला लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। परियोजना के पूरा होने के बाद बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि जनता को जल्द लाभ मिल सके।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से ड्रेनेज की समस्या बनी हुई थी और इस नाले के निर्माण से क्षेत्र में स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। इस अवसर पर नगर कौंसिल के सीइओ जोध राज, भाजपा नेता व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें