सांबा। जिले के रामगढ़ क्षेत्र में पेस्टिसाइड, सीड एवं फर्टिलाइजर डीलर्स एसोसिएशन का गठन किया गया। पेस्टिसाइड, बीज एवं उर्वरक विक्रेताओं के हितों की रक्षा और व्यापार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा की गई। इस मौके पर क्षेत्र के कई डीलर्स व व्यापारियों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य डीलर्स के अधिकारों की रक्षा करना, सरकारी नीतियों की जानकारी साझा करना तथा व्यापार में आने वाली कठिनाइयों का समाधान करना है। इसके अलावा डीलर्स के बीच आपसी एकता और सहयोग को बढ़ावा देना भी प्राथमिकता में शामिल है।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शर्मा, महासचिव विजय कुमार और चेयरमैन बैसाखी राम विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी डीलर्स से एकजुट होकर कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।