फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्वामी नाभा दास की जयंती को लेकर बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के बुधवानी में ऑल महाशा सदर सभा जम्मू-कश्मीर के सदस्यों की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आगामी 8 अप्रैल को गोस्वामी गुरु श्री नाभा दास की जयंती पर कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सांबा के प्रधान विनोद कुमार ने की। बैठक में पहुंचे हुए मुख्य सदस्यों से विचार कर फैसला लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गुरु जी का प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा।
विज्ञापन

बैठक में विशेष तौर पर रामगढ़ के विधायक डॉ. देवेन्द्र कुमार मन्याल भी उपस्थित थे। डॉ. मन्याल ने कहा कि कार्यक्रम में हमारी ओर से पूरा योगदान रहेगा। इस अवसर पर नगर परिषद सांबा के पूर्व अध्यक्ष पवन कोहली, पूर्व डीडीसी रमेश चन्द, ओम प्रकाश, जगदीश कुमार, शांति लाल मन्याल, महंत गणेश दास, शशि पाल, विक्की कुमार, राम कृष्ण, जनक राज, मदन कोहली, विनोद मन्याल, सोम राज आदि प्रमुख रूप से बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें