फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसानों को वित्तीय सहायता और ई-केवाईसी के बारे में बताया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के राजपुरा कस्बे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के संबंध में कृषि विभाग की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कृषि विभाग के शाम शर्मा, विकास शर्मा, कुलवीर चौधरी ने किसानों को पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त का लाइव दिखाया। किसानों को मिलने वाली वित्तीय सहायता, ई-केवाईसी, बैंक खाते की सही जानकारी और अन्य जरूरी औपचारिकताओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को बताया गया कि जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी या अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, वे जल्द से जल्द इन्हें पूरा कर लें ताकि उन्हें योजना की अगली किस्त समय पर मिल सके। इस दौरान किसानों ने भी योजना से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया। किसानों ने सरकार की इस योजना को छोटे और सीमांत किसानों के लिए लाभदायक बताया। कार्यक्रम में पंचायत के पूर्व पंच राकेश कुमार, तिलक राज और क्षेत्र के कई किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें