फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल टूर्नामेंट : भोलेनाथ क्लब ने गब्बर क्लब को हराकर जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव ग्लार कैंप में टाइगर यूनियन ग्लार कैंप की ओर से आयोजित द्वितीय शहीद यादगारी वाॅलीबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया। वीरवार को हुए फाइनल मैच में भोलेनाथ क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गब्बर क्लब को पराजित कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। भोलेनाथ क्लब ने 25-17-25-14 के सेट से विजय हासिल की।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अमनदीप सिंह बोपाराई (प्रधान, युवा जट्ट सभा जम्मू-कश्मीर) उपस्थित रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर पूर्व सरपंच राकेश चौधरी, वरिष्ठ जट्ट नेता ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें