फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र चचवाल के किसानों को कृषि विभाग ने फसल बीमा योजना के बारे में जागरूक किया। कृषि विभाग के अधिकारी शाम लाल, विकास शर्मा, पृथ्वी सिंह और सुमित दत्ता के अनुसार शिविर में किसानों को धान व मक्की की फसल के लिए बीमा योजना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धान व मक्की की फसल को बारिश, ओलावृष्टि या कीड़ा लगने से नुकसान पर बीमा के तहत मुआवजा दिया जाता है। इसके लिए किसान को धान के बीमा पर 121 रुपये प्रति कनाल के हिसाब से किश्त देनी होती है। मक्की की फसल के लिए 117.46 रुपये देने होते हैं। बीमा कंपनी के विशाल कुमार के अनुसार गत वर्ष 2021-22 में एक करोड़ 45 लाख रुपये बीमा राशि दी गई थी, जबकि गत वर्ष फसल के नुकसान पर 14 लाख रुपये की बीमा राशि जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें