फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में विकास कार्यों की बजट योजना को दिया अंतिम रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला मुख्यालय में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला कैपेक्स बजट योजना को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

जिला विकास परिषद के अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान विधायक सांबा सुरजीत सिंह स्लाथिया और विधायक रामगढ़ डॉ. देविंदर कुमार मन्याल भी मौजूद रहे।
सत्र में जिला विकास आयुक्त सांबा राजेश शर्मा, जिला विकास परिषद के सदस्यों, शहरी स्थानीय निकायों के प्रशासकों, क्षेत्रीय और जिला अधिकारियों और सांबा जिले के सभी ब्लॉक विकास अधिकारियों ने भी भाग लिया।कार्यवाही की शुरुआत अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त चंपा देवी ठाकुर द्वारा एक स्वागत भाषण के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य योजना अधिकारी सांबा कस्तूरी लाल ने प्रस्तावित जिला योजना का एक व्यापक अवलोकन प्रस्तुत किया, जो जिला कैपेक्स बजट 2025-26 के तहत क्षेत्र-वार विकास कार्यों को रेखांकित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें