फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में लगा शिविर, 300 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। रोटरी क्लब सांबा के साथ मिलकर फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल अमृतसर ने सांबा कस्बे में एक मुफ्त मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। फोर्टिस के विशेषज्ञों ने मरीजों को जांचा। टीम में डॉ. अरुण कुमार शर्मा, सलाहकार मोटापा, जीआई व जनरल सर्जरी, डॉ. तपिश शुक्ला आर्थोपेडिक्स, डॉ. मनबीर सिंह यूरोलॉजिस्ट, डॉ. प्रियंका शर्मा एसएमओ शामिल रहीं। शिविर में बीपी, शूगर और अन्य बीमारियों के मरीजों को जांचा गया। इस दौरान सांबा और आसपास के क्षेत्रों से 300 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

डॉ. योगेश जोशी, सुविधा निदेशक फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ने कहा, हम भविष्य में इस तरह के शिविरों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि लोगों को बीमारियों को जल्दी समझने में मदद मिल सके और समय पर निदान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें