फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेयरी फार्म से ज्योति देवी अच्छा कमा रहीं, दूसरों को भी दे रहीं रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा की केहली मंडी की ज्योति देवी डेयरी फार्म शुरू कर पंद्रह से बीस हजार रुपये कमा रही हैं। यही नही तीन-चार अन्य लोगों को भी रोजगार दिया है।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर तक पढ़ाई करने के बाद ज्योति देवी ने घर से पहले छोटे स्तर पर डेयरी व्यवसाय शुरू किया। अच्छा मुनाफा होने पर उन्होंने धीरे धीरे अपना कारोबार बढ़ाया। डेयरी कारोबार के साथ वह एक निजी स्कूल में बतौर शिक्षिका भी काम करती हैं।
विज्ञापन

ज्योति देवी ने कहा कि स्कूल के साथ साथ वह डेयरी का कारोबार भी कर रही हैं। परिवार के अन्य लोग भी इस कार्य में उनका सहयोग करते हैं। ज्योति देवी ने कहा कि इस व्यवसाय के लिए उन्होंने कोई कर्ज नहीं लिया और खुद के पैसों से व्यवसाय को चला रही हैं। आज उनके पास लगभग दस दुधारू पशु है। सांबा के कई निजी घरों में उनकी डेयरी का दूध सप्लाई होता है। उन्होंने बताया कि महीने में लगभग पंद्रह से बीस हजार रुपये कमा रही हैं। इस व्यवसाय में उन्होंने तीन चार अन्य लोगों को भी रोज़गार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें