फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशु तस्करी के 3 प्रयास नाकाम, 48 पशु मुक्त करवाए, 5 तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने पशु तस्करी के तीन प्रयासों को विफल कर दिया है। पांच तस्करों को गिरफ्तार कर 48 पशुओं को मुक्त करवाया। चार ट्रकों समेत पांच वाहनों को भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सांबा की पुलिस पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर दो ट्रकों (जेके13जे-0978 और जेके03एच-8282) को रोक कर जांच की। इस दौरान 22 पशु दोनों ट्रकों के अंदर पाए गए। इन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था। बिना अनुमति के इन्हें ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज अहमद निवासी गांव बोगहम जिला कुलगाम और मोहम्मद आसिफ मीर निवासी गांव बुक्रू जिला अनंतनाग के रूप में हुई है।
एक अन्य मामले में टीम ने दो ट्रकों (जेके18डी-9930 और जेके03एच-8780) की जांच के दौरान 24 पशुओं को बरामद किया गया। तस्करों की पहचान शाहिद अहमद मलिक निवासी बुनपोरा जिला कुलगांम और शोकत अली शेख निवासी गांव वानपोरा जिला अनंतनाग के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में पुलिस थाना सांबा की पुलिस टीम ने एक ऑटो लोड वाहक (जेके21एच-8503) को जांच के लिए रोका। इसमें से दो 2 पशुओं को मुक्त करवाया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरपाल सिंह निवासी रामगढ़, सांबा के रूप में की गई है। पुलिस ने मामले दायर कर लिए है। बात दें, पुलिस ने इस साल छह माह के दौरान 365 पशुओं को मुक्त करवाया और 21 पशु तस्कर पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें