सांबा। पशु तस्करों ने वाहन से पुलिस कर्मी को कुचलने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी बाल-बाल बच गया। हालांकि इस दौरान वाहन पलट गया और पुलिस ने पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार घना बबर नाला के पास हुई। यहां पुलिस कर्मी नाके पर तैनात थे। इस दौरान पशु तस्करों का वाहन (एचपी73,3144) बबर नाला चौकी पर पहुंचा तो संतरी ने रुकने का इशारा किया। वाहन चालक ने रुकने की बजाया गति और बढ़ा दी और पुलिस कर्मी को कुचलने का प्रयास किया। गनीमत रही कि वाहन पलट गया। इस दौरान पुलिस ने पशु तस्कर को दबोच लिया। वाहन से चार पशुओं को मुक्त करवाया गया। बता दें, इससे पहले भी पशु तस्करों ने कई पुलिस कर्मियों को घायल किया है। एक एएसआई को कुचल दिया था, जिनकी बाद में मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पशु तस्करों पर कडी कार्रवाई की जाए।