रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में योग करते हुए
- फोटो : samba news
सांबा। जिले भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों से लेकर बूढ़ों ने योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
सांबा कस्बे के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों के नेतृत्व में आम योग प्रोटोकॉल के सामूहिक प्रदर्शन किए गए। सत्र में अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों और आम जनता की उत्साही भागीदारी रही। इस अवसर पर मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों को आयुष सांबा विभाग की तरफ से औषधीय पौधे भी दिए गए। जिले के राजपुरा के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में डीडीसी सदस्य आशा रानी, भाजपा मंडल प्रधान आशा देवी व अन्य लोगों ने योग किया। घगवाल, सुंब, नड़, बैन गलाड में भी योग पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।