फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तहसील राजपुरा के सीमावर्ती गांवों में बनेंगे 1572 बंकर, सूची तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। तहसील राजपुरा के सीमावर्ती गावों सदवाल, जराई, सारथी, नडाला, पलूरा, मावा के ग्रामीणों के लिए 1572 बंकर बनेंगे। राजस्व विभाग की तरफ से इसकी सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर की गोलाबारी में सीमावर्ती गावों के कई लोगों की जान चली गई। इस पर केंद्र सरकार की ओर से भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट रहने बाले ग्रामीणों को बंकर बना कर दिए गए हैं। इसका लाभ लोगों को समय-समय पर मिलता भी रहा है।
इस बार पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी की जद में सीमा से दूरदराज के गांव भी आ रहे हैं। अब ऐसे गांवों को भी चुना गया है, जहां पर बंकर बनाए जाने हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर भाजपा विधायकों का दल सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंच रहा है। लोगों उनसे अन्य गावों में भी बंकर बनाने की मांग रख रहे हैं। इस पर जिला प्रशासन ने राजस्व व ग्रामीण विकास विभाग को सूचियां बनाने के लिए कहा गया है। विभाग की ओर से सूची बनाने का काम मुकम्मल कर लिया गया है। इसमें कई गांवों में बंकर पहले बनाए ही नहीं गए थे, अब उन्हें भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन

राजपुरा के तहसीलदार करनजीत सिंह ने कहा, हमने अपनी तहसील के सीमावर्ती गावों की सूची का काम पूरा कर लिया है। इसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। उनके क्षेत्र में 1572 बंकरों की सूची बनाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें