फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसानों को धान की पनीरी लगाने के बारे में किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के राजपुरा में कृषि विभाग की ओर से किसानों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को धान की पनीरी लगाने के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विभाग के जेइओ शाम लाल शर्मा, विकास शर्मा व कुलबीर चौधरी ने कहा कि उन्होंने किसानों को धान की पनीरी लगाने के बारे में जागरूक किया है। राजपुरा क्षेत्र में धान खरीद मंडी खुलने पर किसान अब परमल व बासमती की ही खेती कर रहे हैं। परमल की उपज भी अच्छी होती है व किसान सीधा मंडी में उसकी बिक्री करते हैं।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष किसान परमल धान की पनीरी को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। विभाग की ओर से भी किसानों को परमल धान की पनीरी लगाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि किसानों को उचित लाभ मिले। उन्होंने कहा कि विभाग किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उच्च तकनीक व अधिक पैदावार वाली फसलों के बारे में समय-समय पर जागरूक करते आ रहे हैं। किसान राकेश, राजा सिंह, शम्मी कुमार ने भी अपनी समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें