फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरकारी स्कूल की दीवार चार माह से टूटी, बच्चों के लिए खतरा

विज्ञापन
स्कूल की टूटी चारदीवारी को कपड़े से ढका।  - फोटो : samba news
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के वार्ड 11 में सरकारी मिडिल स्कूल की दीवार चार महीने से टूटी हुई है, लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं करवाई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल की दीवार टूटे हुए लगभग चार महीने हो चुके हैं। इस दीवार की मरम्मत को लेकर स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन

उनके अनुसार यह स्कूल मार्ग के किनारे पर है और मार्ग पर सारा दिन छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। जब बच्चे स्कूल में खेलते हैं तो हादसा होने का डर बना रहता है। लोगों ने उपायुक्त सांबा से मांग की है कि स्कूल की दीवार को जल्दी बनाया जाए, ताकि बच्चों को कोई खतरा न हो।
बॉक्स
स्कूल सड़क के किनारे पर है। इस सड़क पर वाहनों की काफी आवाजाही है। स्कूल की मुख्य दीवार न होने के कारण बच्चों के लिए खतरा बना रहता है। इस दीवार को जल्द बनाया जाए।
विज्ञापन

-बिशन दास, स्थानीय निवासी
बॉक्स
दीवार को टूटे हुए चार महीने हो चुके हैं, लेकिन आज तक मरम्मत नहीं की गई। छोटे-छोटे बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। दीवार न होने के कारण हमें अपने बच्चों की चिंता बनी रहती है। दीवार को जल्द बनाया जाए।
विज्ञापन

-प्रीतो देवी, स्थानीय निवासी
सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या कम होने का कारण यही है कि इनकी प्रशासन भी सुध नही लेता है। जिसके चलते अभिभावक भी चिंता में रहते हैं।
-सुरेश कुमार, स्थानीय निवासी

कैपेक्स बजट के तहत प्रोजेक्ट बनाकर भेजा गया है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, इस दीवार को नया बनाया जाएगा।.
-केवल कृष्ण, सीईओ जिला शिक्षा विभाग सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें