फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में नहर ओवरफ्लो हुई गंदगी के साथ पानी घरों में घुसा

विज्ञापन
नहर के पानी से गलियों में हुआ जलभराव। - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव देओली टिब्बा में बिश्नाह माइनर नहर का पानी ओवरफ्लो होकर गंदगी के साथ लोगों के घरों में घुसा गया। इसके चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गलियों में पानी भरने के कारण सांप, कीड़े मकोड़े लोगों के घरों तक जा रहे हैं। इसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पानी ओवरफ्लो होकर बिश्नाह अरनिया मुख्य मार्ग के ऊपर से होकर गुजर रहा है। इससे सड़क टूट रही है।
विज्ञापन

एक महीना पहले सड़क पर तारकोल डालने का उद्घाटन विधायक राजीव भगत ने किया था। पिछले तीन दिन से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क के ऊपर से गुजर रहा है। जिसके लिए सिंचाई विभाग और जल शक्ति विभाग कोई उचित कदम नहीं उठा रहे हैं। गांव की महिला मोना ने बताया कि गलियों में पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। खासकर महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोग गंदगी में दिन व्यतीत कर रहे हैं। सिंचाई विभाग, जलशक्ति विभाग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। परंतु समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक को तत्काल समस्या का समाधान करना चाहिए। अन्यथा लोग धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।

जलशक्ति विभाग की पाइप गंदगी से भरी
इस मुद्दे पर सिंचाई विभाग के जेई निशांत लंगर ने बताया कि जलशक्ति विभाग की पाइप गंदगी से भर गई है। जिसके चलते पानी की निकासी नहीं हो रही है। जलशक्ति विभाग को सूचित किया गया है। हालांकि सुबह ही वहां से गंदगी को हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जलशक्ति विभाग के अनुसार पानी समस्या का हल सोमवार तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें