सांबा। विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने मंगलवार को कस्बे की मंडियों का दौरा किया। उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया, वहीं, पानी की किल्लत को दूर करने के लिए जलशक्ति विभाग को निर्देश जारी किए।
स्थानीय लोगों ने विधायक को कहा कि उन्हें पानी की किल्लत बनी रहती है। तीन दिनों बाद पानी की आपूर्ति की जाती है। इस पर विधायक ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि मंडियों में एक सप्ताह तक पानी की आपूर्ति को सुचारू बनाया जाए।