सांबा। जिले के घगवाल थाना के तहत बाई नाले को पुलिस जवानों ने पूरी तरह से खंगाला। मंगलवार को भारत-पाकिस्तान सीमा के खोरा में बीएसएफ जवानों की ओर से सीमा पर कुछ हलचल देखी गई थी। इस पर संतरी ने फायर किया था।
सूत्रों के अनुसार कि दो लोग भारतीय सीमा की ओर आ रहे थे जो वापस भाग गए। इसको लेकर बुधवार दूसरे दिन भी नदी नालों को पुलिस जवानों ने खंगाला। चक लाला से लेकर हाइवे तक पुलिस ने बाई नाले को पूरी तरह से खंगाला। सूत्रों के अनुसार कि इसी बाई नाले से घुसपैठ के कई सफल प्रयास भी हो चुके हैं। नाले के आसपास बसे गुर्जर समुदाय के लोगों के घरों के आसपास भी खंगाला गया।