फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू, सजने लगे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। महाशिव रात्रि पर्व को लेकर शिवालयों को सजाने का काम शुरू हो गया है। कस्बे के सैनिक क्षेत्र के आप शंभू मंदिर को सजाने का काम जोरों पर है। मंदिर के मुख्य द्वारा को सजाने का काम पूरा हो गया है। अब मंदिर के अंदर सजावट काम जारी है।
विज्ञापन

मंदिर के सेवक एमपी सिंह ने बताया कि हर वर्ष शिवरात्रि को मंदिर में काफी भीड़ रहती है। इसको लेकर मंदिर कमेटी के साथ प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाते हैं। मंदिर विकास कमेटी के सदस्यों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए जाते हैं। मंदिर को सजाने के लिए दिन रात काम जारी है। रंग रोगन किया जा रहा है। मंदिर प्रांगण में साफ सफाई के लिए स्थानीय युवक सुबह शाम मंदिर पहुंच कर काम में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें