सांबा। पंडित प्रेम नाथ डोगरा डिग्री कॉलेज सांबा में बुधवार से दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज की प्रिंसिपल ट्विंकल सूरी ने किया।
प्रिंसिपल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और उसे निखारने का अवसर प्रदान करना है। टूर्नामेंट में जिले के चार सरकारी कॉलेजों की टीमें भाग ले रही हैं, जो खेल के प्रति छात्रों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। प्रतियोगिता के पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के आयोजकों ने उम्मीद जताई कि इस तरह की खेल गतिविधियां युवाओं में टीम भावना और अनुशासन को बढ़ावा देंगी।