फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कार-बाइक की टक्कर में 4 घायल, 2 जम्मू रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला के मावा के निकट शुक्रवार शाम कार और बाइक में हुई टक्कर से 4 लोग घायल हो गए। 2 घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाइक (पीबी07,4285) पर राजेश कुमार, सुन्नी कुमार निवासी चलीयारी घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान कार (जेके02जे4647) की बाइक के साथ टक्कर हो गई। इसमें दोनों युवक घायल हो गए। हादसे में कार में सवार निखिल सिंह और निखिल लंगेह निवासी बंगलुरू भी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। बाइक सवार दोनों घायलों को फौरी उपचार देकर जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें