सांबा। जिले के कटली गांव में वीरवार रात्रि को एक व्यक्ति ने कार में बैठे तीन लोगों पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार कटली निवासी पवन सिंह अपने मोहल्ले में खड़ा था। मोहल्ले में ही एक कार में बैठे तीन व्यक्तियों को उसने वहां से जाने को कहा। इसी बीच उसकी कार सवारों के साथ कहासुनी हो गई। इससे भड़का पवन सिंह अपने घर लौट गया और लाइसेंसी बंदूक ले आया। पवन सिंह ने बंदूक से तीनों पर गोली दाग दी। हालांकि कार में बैठे तीनों लोग बाल बाल बच गए। गोली के छर्रे कार पर लगे हैं। पुलिस ने मामला दायर कर पवन सिंह को हिरासत में ले लिया है।