सांबा जिले के रामगढ़ में एनएचआरएम कर्मचारी बैठक करते हु। संवाद
- फोटो : samba
सांबा। जिले के रामगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर एक ब्लॉक-स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
इसकी अध्यक्षता ऑल जेके राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रोहित सेठ ने की। उनके साथ संगठन उपाध्यक्ष नौशाद वानी, सलाहकार राजिंदर कुमार शर्मा और नरेश उपस्थित थे।
बैठक एनएचएम कर्मचारियों को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित थी। एजेंडे के मुख्य बिंदुओं में रोजगार को नियमित करने, उचित उपनियमों को लागू करने, वेतन में असमानताओं को दूर करने, एक स्पष्ट स्थानांतरण नीति स्थापित करने, सभी श्रेणियों के लिए ईपीएफ लाभ प्रदान करने और समय पर वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांगें शामिल थीं। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों के बीच एकता को बढ़ावा देने और ऑल जेके एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।