फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने 15 गोवंश को बचाया, तस्कर भाग निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। पशु तस्करों के चंगुल से 15 गोवंश को बचाया गया और वाहन को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी घगवाल के नेतृत्व में टीम ने टपयाल हाइवे पर नाका लगाया था। कठुआ की ओर से आ रहे एक ट्रक (जेके02एबी-9535) को जांच के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय गति तेज कर दी। पुलिस ने वाहन का पीछा कर कुछ दूरी पर रोक लिया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा।
वाहन की जांच के दौरान 15 गोवंश लदे मिले, जिन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था। बचाए गए सभी गोवंश को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। थाना घगवाल में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें