फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दियानी में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 हजार नकदी ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पंचायत दियानी के वार्ड 4 में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के दो कमरों के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और पूरे घर का सामान बिखेर दिया। हालांकि घर में कोई जेवरात नहीं थे लेकिन चोर एक गुल्लक में रखी करीब 10 से 15 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित रोशन लाल ने बताया कि उनके ससुर की तबीयत खराब होने के कारण वह उनका हालचाल जानने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। करीब दो-तीन दिन बाद शनिवार शाम जब वह लौटे तो घर के दो कमरों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारी, ड्रेसिंग टेबल और बिस्तर सहित अन्य सामान बुरी तरह से बिखरा पड़ा था।

उन्होंने बताया कि घर में कोई आभूषण नहीं रखा था। केवल एक गुल्लक में करीब 10 से 15 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी, जिसे चोर अपने साथ ले गए। घर की हालत देखकर उन्हें चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना क्षेत्र के पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें