फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मारपीट मामले में तीन आरोपियों की अंतरिम जमानत हुई स्थायी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के जांच में सहयोग करने की बात अदालत ने जारी किया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले की मुंसिफ/जेएमआईसी न्यायालय ने मारपीट से जुड़े एक मामले में तीन आरोपियों को पहले से प्रदान की गई अंतरिम जमानत को स्थायी कर दिया। न्यायालय ने यह आदेश जांच अधिकारी की ओर से जांच में सहयोग करने और आरोपियों की जमानत पर कोई आपत्ति न जताने के बाद पारित किया।

मामला पुलिस पोस्ट मानसर अधिकार क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। इस मामले में गंधर्व सिंह, नवनीत सिंह और पवन सिंह निवासी गांव चानी मानसर, बट्टल तहसील मजालता, जिला उधमपुर ने जमानत याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय ने आदेश में स्पष्ट किया कि आरोपी जांच में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगे। जांच अधिकारी को हर संभव सहयोग देंगे तथा न्यायालय की पूर्व अनुमति के बिना उसके क्षेत्राधिकार से बाहर नहीं जाएंगे। इन शर्तों के साथ अंतरिम जमानत को स्थायी कर दिया गया। इसके साथ ही आदेश को आरोप पत्र (चार्जशीट) का हिस्सा बनाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें