फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संत कबीर के विचार आज भी समाज को एकता और समरसता का दिखाते हैं मार्ग

Tue, 30 Jun 2026 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अवसर पर हवन-यज्ञ, सत्संग एवं शब्द-कीर्तन से संत कबीर के उपदेशों को किया याद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। संत कबीर साहिब के 629वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर सोमवार को कबीर सभा अखनूर में भव्य धार्मिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कबीर सभा के प्रधान रामसरन भगत ने की। इस अवसर पर हवन-यज्ञ, सत्संग एवं शब्द-कीर्तन से हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संत कबीर के उपदेशों का स्मरण किया।

समारोह में अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व विधायक कृष्ण लाल भगत सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
विज्ञापन


अपने संबोधन में विधायक मोहन लाल ने कहा कि संत कबीर साहिब ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से सत्य, समानता, मानवता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को जाति, ऊंच-नीच, भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों से ऊपर उठकर एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लोगों से संत कबीर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर सामाजिक सौहार्द और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रधान ने कहा कि संत कबीर ने समाज को आस्था, सदाचार और जरूरतमंदों की सेवा का संदेश दिया तथा उनके विचार सदैव मानव कल्याण के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में केसी भगत, देवराज भगत, मंगल दास, प्रभु दयाल, वीरेंद्र भगत, शमशेर दास, गुल्लू राम, दुर्गा दास, रामकृष्ण, गणेश दास, रघुवीर, रोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें