फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रिश्तेदार के घर गए दंपती पर जानलेवा हमला, एम्स रेफर

Wed, 27 May 2026 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
घायलों को एंबुलेंस से एम्स हॉस्पिटल ले जाते स्रोत संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
दंपती के बेटे का साला बताया जा रहा हमलावर
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
अरनिया। सलैहड़ में रिश्तेदार के घर गए दंपती पर जानलेवा हमले की वारदात सामने आई है। हमले में दंपती को गंभीर चोटें आई हैं। अरनिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स विजयपुर ले जाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अरनिया सेक्टर के सीमावर्ती गांव कठार कोठें निवासी लालचंद और पत्नी सत्या देवी सलैहड़ में रिश्तेदार के घर किसी काम से गए थे। वहां पर उनके बेटे का साला साहिल कुमार निवासी दब्बड़ अचानक पहुंच गया और दोनों पर हमला कर दिया। हमले के बीच लालचंद की गर्दन से खून निकलना शुरू हो गया और बेहोश हो गए। इसके बाद हमलावर ने सत्या देवी के सिर पर मुक्के से वार किए जिससे उनके कान से खून निकलना शुरू हो गया। चीख पुकार मचने के बाद आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गया। दोनों घायलों को अरनिया अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर किया गया परंतु परिजन के कहने पर बाद में उन्हें एम्स विजयपुर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित लालचंद ने बताया कि उनके बेटे के साले साहिल कुमार निवासी दब्बड़ ने उसे और उसकी पत्नी को रिश्तेदारों के घर घुसकर जान से मारने की कोशिश की है। पुलिस को इस मामले पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें