सांबा। नड प्रीमियर लीग अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में सराईं टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कपाई टीम को हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले में सराईं के बल्लेबाज अन्नु ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में सराईं टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अन्नु ने आकर्षक शॉट लगाते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कपाई टीम सराईं के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और नियमित अंतराल में विकेट गंवाती रही।
मैच के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता देखने पहुंचे खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने विजेता टीम को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।