फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा में महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व सैनिक बताया जा रहा है। घर के अंदर महिला का शव मिलने के बाद मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर माना जा रहा था लेकिन कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच ने पुलिस को सीधे आरोपी तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन

18 मई को छन्नी करथोली निवासी अनुराधा पत्नी अजय कुमार का शव उसके घर के अंदर मिला था। घटना की सूचना मिलते ही थाना बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में किसी बाहरी घुसपैठ के स्पष्ट निशान नहीं मिलने पर पुलिस ने मृतका के करीबी संपर्कों और फोन रिकॉर्ड खंगालने शुरू किए।

जांच के दौरान जम्मू जिले के खौड़ क्षेत्र निवासी छैल सिंह का नाम सामने आया। पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि आरोपी घटना से पहले लगातार मृतका के संपर्क में था। इसके बाद पुलिस टीम ने भगवान चक गांव में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी की भूमिका सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतका और आरोपी रिश्तेदारी में कथित तौर पर करीबी संबंध थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जांच रिपोर्ट के अनुसार घटना वाले दिन विवाद बढ़ने पर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी।

आरोपी छैल सिंह सेवानिवृत्त सेना कर्मी बताया जा रहा है और वर्तमान में मुंबई की एक निजी सुरक्षा कंपनी में कार्यरत था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें