फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मोबाइल कॉल और लोकेशन बने ‘मर्डर मिस्ट्री’ सुलझाने की सबसे बड़ी कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा में महिला की हत्या के मामले में तकनीकी जांच पुलिस के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हुई। शुरुआती दौर में पुलिस के पास कोई प्रत्यक्ष चश्मदीद या स्पष्ट सुराग नहीं था। ऐसे में जांच टीम ने मृतका के मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल हिस्ट्री और लोकेशन डेटा की गहन जांच शुरू की।
विज्ञापन

एसएसपी अनुज कुमार के अनुसार पुलिस को पता चला कि मृतका लगातार एक विशेष नंबर के संपर्क में थी। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और मोबाइल लोकेशन के विश्लेषण में आरोपी की लोकेशन घटना के समय मृतका के घर के आसपास मिली। इसके बाद पुलिस का शक गहरा गया।

एसएसपी के अनुसार जांच टीम ने आरोपी की गतिविधियों, आवाजाही और मोबाइल मूवमेंट का तकनीकी मिलान किया, जिससे घटनास्थल और आरोपी के बीच मजबूत कड़ी स्थापित हुई। यही साक्ष्य आरोपी तक पहुंचने और मामले को सुलझाने का आधार बने।इस पूरे मामले में आधुनिक तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्य गंभीर अपराध को सुलझाने में सहायक साबित हुए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें