सांबा। महादेव प्रीमियर लीग के तहत नड्ड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में बदनाई की टीम ने कपाई की टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिससे दर्शकों में उत्साह बना रहा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कपाई की टीम ने निर्धारित ओवरों में सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बदनाई की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। बदनाई की ओर से अभिषेक सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।