सांबा। जिले के बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में ओम अस्पताल के पास सोमवार तड़के चार बजे एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले टकरा गई। बस (जेके02सीएन 8649) दिल्ली से जम्मू आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बस में 25 से 30 लोग सवार थे।
गनीमत रही कि इसमें किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। दो-तीन यात्रियों को मामूली आईं। हादसे के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अन्य वाहनों की सहायता से जम्मू भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में बस चालक का नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।