फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कैली मंडी मैदान से निकली पदयात्रा, शहरभर में गूंजा नशा मुक्त समाज का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। शहर के कैली मंडी मैदान से नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं इसकी अगुवाई भी की।
विज्ञापन


रैली में बाइकर्स, स्कूली बच्चे, युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्तियां, बैनर और तिरंगे लेकर नशे के खिलाफ संदेश दिया और पूरे रास्ते नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान सांबा जिले के तीनों विधायक भी कार्यक्रम में शामिल हुए और अभियान को समर्थन दिया।

पदयात्रा कैली मंडी मैदान से शुरू होकर बॉर्डर रोड, मुख्य चौक और लिंक रोड से गुजरते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंची। अंत में यह यात्रा हरि सिंह चौक के पास स्थित ऐतिहासिक किले के समीप संपन्न हुई।
विज्ञापन


पूरे मार्ग में “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा। बच्चों और युवाओं के उत्साह ने इस अभियान को नई ऊर्जा दी और यह संदेश दिया कि समाज अब नशे के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें