फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस कर्मियों को सुरक्षा तकनीक व आपात प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सांबा। जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) सांबा में शुक्रवार से वीआईपी सुरक्षा पर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की पेशेवर दक्षता को बढ़ाना और वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी को अधिक सतर्कता, सटीकता व प्रभावशीलता के साथ निभाने के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम का प्रशिक्षण मॉड्यूल सुरक्षा मुख्यालय जम्मू-कश्मीर द्वारा तैयार किया गया है। इसमें वीआईपी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न अहम पहलुओं जैसे एक्सेस कंट्रोल, खतरे का आकलन, एंटी-सबोटाज जांच, पीएसओ की भूमिका, एस्कॉर्ट ड्यूटी, रेस्क्यू प्लानिंग, काफिला संचालन, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया रणनीतियों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में जिले के पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस पोस्ट प्रभारी, पुलिस सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

सुरक्षा विंग के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा सत्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ व्यावहारिक प्रदर्शन भी शामिल है ताकि प्रतिभागियों को प्रभावी प्रशिक्षण मिल सके।
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसपी सांबा अनुज कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम वास्तविक परिस्थितियों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। उन्होंने कर्मियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और कौशल को व्यवहार में लागू करने और इन पहलों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें