सांबा। जिले के दियानी क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। वार्ड नंबर 4 निवासी काली दास के घर से अज्ञात चोर सोमवार देर रात करीब 30 बकरियां चोरी कर ले गए।
पीड़ित परिवार के अनुसार बकरियां घर के मवेशी वाले कमरे में बंधी हुई थीं। सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो बकरियां गायब मिलीं, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।