फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा अस्पताल में चार दिनों से इलाज के लिए भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला अस्पताल में चल रही स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले चार दिनों से जारी इस हड़ताल के कारण अस्पताल में उपचार, जांच और अन्य जरूरी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। दूर-दराज क्षेत्रों से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को बिना उपचार ही लौटना पड़ रहा है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में ओपीडी सेवाएं लगभग ठप हैं, जबकि जांच सुविधाएं भी प्रभावित होने से मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए यह स्थिति और अधिक परेशानी खड़ी कर रही है।

मरीज शिखा देवी ने बताया कि वह सुबह से अस्पताल में डॉक्टर का इंतजार कर रही हैं लेकिन कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी। वहीं अशोक कुमार ने कहा कि हड़ताल के चलते उन्हें जरूरी जांच नहीं करवा पाने के कारण निजी केंद्र जाना पड़ा। इससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा। चूनी लाल ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि गरीब लोगों के लिए सरकारी अस्पताल ही सहारा होता है लेकिन हड़ताल के कारण वे बेसहारा महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालकर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने की मांग की है ताकि मरीजों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें