फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर भाजयुमो की सांबा में रोष रैली

विज्ञापन
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर रोष रैली निकालते भाजयुमो कार्यकर्ता - फोटो : samba news
विज्ञापन
सांबा। सांबा में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग को लेकर रोष रैली निकाली। रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात सिंह ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हितेश सिंह संब्याल, जिला महासचिव मोहित कटाल, जिला उपाध्यक्ष उत्कर्ष सलाथिया व शिवकरण सिंह सहित हैप्पू संब्याल, रामनदीप सिंह, अनु खजूरिया, राजेश्वर शर्मा और साहिल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि जम्मू क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय विधि शिक्षा के लिए अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता है। उन्होंने सरकार से जल्द जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें