फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुंब-गोरन मार्ग की खस्ताहालत से लोग हुए बेहाल, आवाजाही में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सुंब से गोरन को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और उखड़ी हुई परत के कारण वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
गांव के निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि रोजाना इस मार्ग से गुजरना पड़ता है, लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। कई बार दोपहिया वाहन फिसल चुके हैं। वहीं एक अन्य स्थानीय निवासी सीमा देवी ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एईई दरबारी लाल ने बताया कि सड़क को विभागीय परियोजना में शामिल किया गया है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी सड़क के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें