फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जतवाल-नारन मार्ग रेलवे ट्रैक पर फ्लाईओवर नहीं होने से लोग परेशान

Tue, 24 Feb 2026 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
फाटक बंद होते ही लग जाता है लंबा जाम, विद्यार्थी और बीमार लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

सांबा। जतवाल-नारन मार्ग में रेलवे ट्रैक पर फ्लाईओवर ब्रिज नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे फाटक बंद होते ही सड़क के दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लगने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों का काफी समय बर्बाद हो रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को हो रही है।

स्थानीय निवासी तरसेम लाल, कुलदीप शर्मा, सुरिंदर सिंह व पुनीत कुमार का कहना है कि कई बार आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस भी जाम में फंस जाने से मरीजों की जान पर बन आती है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और भी खराब हो जाती है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है। कई बार आउटरीच कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष भी मुद्दा उठाया गया लेकिन स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन और भारतीय रेल से मांग की है कि यातायात दबाव को देखते हुए जल्द फ्लाईओवर या अंडरपास का निर्माण कराया जाए।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें