फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिडको चौक फ्लाईओवर का अंडरपास एक साल से अधूरा

Mon, 23 Feb 2026 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा के सिडको चौक फ्लाईओवर अंडरपास — एक साल से तैयार अंडरपास के शुरू होने का इंतजार करते वाहन
विज्ञापन
सांबा। शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल सिडको चौक फ्लाईओवर अंडरपास पिछले करीब एक साल से शुरू नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधूरे पड़े अंडरपास और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था के कारण कई वाहन चालक या तो तीन किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करने या गलत दिशा में आने-जाने को मजबूर हो रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार बीते एक साल में सिडको चौक और आसपास दर्जन भर से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं जिनमें कई लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अंडरपास को शुरू कर दिया जाता तो इन घटनाओं में कमी लाई जा सकती थी।
स्थानीय लोगों के गंभीर आरोप : अर्जुन सिंह और अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि सांबा के मुख्य चौक स्थित लोरी अड्डा पर्ची काटने वालों के साथ हाईवे निर्माण कंपनी के कुछ कर्मियों की सांठगांठ है। उनका दावा है कि लॉरी अड्डा पर्ची से जुड़े लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ही सिडको चौक फ्लाईओवर अंडरपास को शुरू नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मानसर मोड़, चीची देवी मंदिर के पास और जिला मुख्यालय चौक के सामने अंडरपास एक साल पहले ही शुरू किए जा चुके हैं लेकिन सिडको चौक परियोजना को एक साजिश के तहत जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है।
गलत दिशा में वाहन चलाने से बढ़ रहा खतरा : क्षेत्र के दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि यहां रोजाना जाम लगता है। कई बार जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन चालक उल्टी दिशा में घुस जाते हैं जिससे टक्कर का खतरा बना रहता है। अगर अंडरपास चालू हो जाए तो बड़ी राहत मिलेगी।
पूर्व महिला सरपंच रीना चौधरी ने कहा कि हाईवे और फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनियां मर्जी और नियमों को ताक पर रखकर काम कर रही हैं। कहीं भी सड़क खोद दी जाती है और कहीं भी मिटटी के ढेर लगाकर सड़क बंद कर दी जाती है। सांबा का सिडको चौक अंडरपास साजिश और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है और लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं लेकिन प्रशासनिक स्तर पर भी कोई भूमिका देखने को नहीं मिल रही।
वर्षा सिंह ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए सड़क पार करना मुश्किल हो गया है। प्रशासन को लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सिडको फ्लाईओवर को शुरू करने को लेकर जल्द निर्णय लेना चाहिए।

सांबा के सिडको चौक फ्लाईओवर अंडरपास — एक साल से तैयार अंडरपास के शुरू होने का इंतजार करते वाहन

सांबा के सिडको चौक फ्लाईओवर अंडरपास — एक साल से तैयार अंडरपास के शुरू होने का इंतजार करते वाहन

सांबा के सिडको चौक फ्लाईओवर अंडरपास — एक साल से तैयार अंडरपास के शुरू होने का इंतजार करते वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें