सांबा। पुलिस ने थाना घगवाल क्षेत्र में गोवंश तस्करी की एक कोशिश को नाकाम बना दिया। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे पांच गोवंश को मुक्त कराया।
सूचना पर पुलिस पोस्ट राजपुरा की टीम ने गांव लाला चक के पास पैदल ले जाए जा रहे गोवंश को बरामद किया। सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केवल चंद निवासी लौंडी, संदीप सिंह निवासी फरोल और बिशन दास निवासी रामनगर के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना घगवाल में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद