विजयपुर। क्षेत्र के गांव गढ़वाल में स्थित ऑर्थो की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने दुकान के अंदर रखा 15000 रुपये नकदी और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। दुकान के मालिक सुरेश कुमार ने शुक्रवार को जब सुबह दुकान के शटर में लगे दोनों ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था।
इसके बाद उन्होंने विजयपुर पुलिस को सूचित किया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चोरी का मुआयना किया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद