फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू, सजने लगे शिवालय

Thu, 12 Feb 2026 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
महेश्वर मंदिर में होगा वार्षिक मेला, सफाई, रंग-रोगन और विद्युत सजावट का काम अंतिम चरण में
विज्ञापन

सांबा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिले भर के शिवालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और विद्युत सजावट का कार्य अंतिम चरण में है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बाजारों में भी पूजा सामग्री, बेलपत्र, धतूरा, फल और प्रसाद की दुकानों पर रौनक बढ़ने लगी है।

शहर के प्राचीन महेश्वर मंदिर में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। हर वर्ष इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और मंदिर परिसर के आसपास दर्जनों अस्थायी दुकानें सजती हैं जहां पूजा सामग्री, खिलौने, मिठाइयां और अन्य वस्तुएं उपलब्ध रहती हैं। मेले को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। महेश्वर मार्ग पर महाशिवरात्रि के दिन वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसके साथ ही पेयजल, लंगर और पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित होगा। मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें