फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्रों को वैदिक ज्ञान व सामाजिक सुधार के प्रति जागरूक किया

Thu, 12 Feb 2026 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

सांबा। महर्षि दयानंद सरस्वती की 202वीं जयंती के अवसर पर सीमावर्ती बढेरी पंचायत में स्थानीय विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना तथा महर्षि दयानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने उनके जीवन, 1824 में जन्म और आर्य समाज की स्थापना के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महर्षि दयानंद ने वेदों के प्रचार-प्रसार, नारी शिक्षा के प्रोत्साहन और जाति प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए जागरूक किया गया। अंत में सभी छात्रों को सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें