फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूटी सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Thu, 12 Feb 2026 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में बुधवार शाम 4 बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

बावे वाली माता के दर्शन कर लौट रहा था दंपति
सांबा। जिला सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 4 बजे विराज सरोवर पोर्टिको होटल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला का पति बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एलपीजी सिलिंडर लेकर जा रहा ट्रक और स्कूटी जम्मू से विजयपुर की ओर जा रहे थे। पुरमंडल मोड़ के पास ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई जिसके चलते महिला की ट्रक के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई। स्कूटी सवार दंपति बावे वाली माता मंदिर में दर्शन करने गए थे और चड़वाल स्थित अपने घर लौट रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में स्कूटी पर पीछे बैठी संगीता कुमारी पत्नी दर्शन कुमार निवासी चड़वाल, कठुआ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दर्शन कुमार हादसे में सकुशल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बाड़ी ब्राह्मणा की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें