फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बजट में औद्योगिक इकाइयों के लिए प्रोत्साहन न मिलने से उद्यमी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जम्मू-कश्मीर बजट में मौजूदा औद्योगिक इकाइयों के लिए किसी ठोस प्रोत्साहन की घोषणा न होने से एमएसएमई सेक्टर में गहरी नाराजगी है। खासकर टर्नओवर इंसेंटिव और ब्याज सब्सिडी को आगे न बढ़ाए जाने को लेकर छोटे व मध्यम उद्योग संचालक खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री संचालक रविंद्र कुमार ने कहा कि हम पिछले कई वर्षों से कठिन हालात में उद्योग चला रहे हैं। सरकार ने पहले प्रोत्साहन जारी रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन बजट में इसका जिक्र तक नहीं किया गया। इससे हमारी लागत बढ़ेगी और कई इकाइयों का अस्तित्व संकट में आ सकता है।
सांबा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की मालिक रंजीता शर्मा का कहना है कि एमएसएमई सेक्टर को रोजगार का सबसे बड़ा जरिया माना जाता है। इसके बावजूद बजट में इसे अपेक्षित प्राथमिकता नहीं दी गई। उन्होंने कहा, “ब्याज सब्सिडी और मार्केटिंग सपोर्ट नहीं मिला तो छोटे उद्योग प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाएंगे।
विज्ञापन


सांबा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्य रोहित कुमार ने सरकार से मांग की कि टर्नओवर इंसेंटिव और ब्याज सब्सिडी को कम से कम दस वर्ष तक बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि उद्योग को मजबूती दिए बिना आर्थिक विकास का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें