सांबा। जिले में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। नंदनी स्थित जिला प्रशासनिक परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन माय इंडिया, माय वोट विषय के तहत किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीसी जगदीश सिंह ने की। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स, कॉलेज छात्र एवं नए मतदाताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर मतदान का संकल्प लिया। एडीसी ने कहा कि युवक हमारे लोकतंत्र की नींव हैं और उनके सक्रिय मतदान से देश का भविष्य मजबूत होता है। कार्यक्रम में युवा मतदाता, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग मतदाता, बूथ लेवल अधिकारी और चुनाव कर्मियों का सम्मान किया गया। समापन पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।